प्रधानाचार्य - सीएबी - Reserve Bank of India

RbiAnnouncementWeb

RBI Announcements
RBI Announcements

CAB_pricipal

प्रधानाचार्य

श्री. वी जी सेकर

श्री. वी जी सेकर

मुख्य महाप्रबंधक और प्रधानाचार्य

शैक्षिक / व्यावसायिक योग्यता:

वाणिज्य स्नातक, प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकर्स के सर्टिफाइड एसोसिएट और सूचना प्रणाली में सर्टिफाइड ऑडिटर ।

वाणिज्यिक बैंक और नाबार्ड में छह साल के कार्यकाल के बाद श्री सेकर ने भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यग्रहण किया । अगले तीन दशकों में उन्होंने मुद्रा प्रबंधन, भुगतान और निपटान प्रणाली, बैंकिंग पर्यवेक्षण, आईटी एवं समावेशी बैंकिंग और क्षमता निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में विविध अनुभव हासिल किए। प्रधानाचार्य के रूप में कृषि बैंकिंग महाविद्यालय में कार्यग्रहण करने से पहले उन्होंने बैंकिंग लोकपाल और डिजिटल लेनदेन के लोकपाल के रूप में कार्य किया। बैंकिंग पर्यवेक्षण में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर सुरक्षा और आईटी परीक्षण प्रणाली की स्थापना में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, उपभोक्ता शिक्षण और संरक्षण आदि पर गठित कई समितियों में कार्य किया। उन्हें आईबीए, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स, एनआईबीएम,कैफरल, नेफकब, वेमनिकॉम आदि द्वारा अतिथि वक्ता / पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और वित्तीय समावेशन पर लेख भी लिखे हैं।