सीमांत स्थायी सुविधा - आरबीआई - Reserve Bank of India
सीमांत स्थायी सुविधा
भारिबैं/2018-2019/30 01 अगस्त 2018 सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) महोदया/महोदय, सीमांत स्थायी सुविधा तृतीय द्वैमासिक मौद्रिक नीति के आज के वक्तव्य, 2018-19 के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ़) के अंतर्गत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 6.25 प्रतिशत से 25 आधार अंक में बढ़त करके 6.50 प्रतिशत तक करने का निर्णय लिया है। 2. रेपो दर में हुए परिवर्तन के परिणामस्वरूप, सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ़) दर तत्काल प्रभाव से 6.75 प्रतिशत पर समायोजित हो जाएगी। 3. वर्तमान एमएसएफ़ योजना की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। भवदीय (राधा श्याम रथ) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null