सीमांत स्थायी सुविधा - आरबीआई - Reserve Bank of India
सीमांत स्थायी सुविधा
भारिबैं/2018-2019/198 06 जून 2019 सभी सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ़) प्रतिभागी महोदया / महोदय, सीमांत स्थायी सुविधा द्वितीय द्वैमासिक मौद्रिक नीति के आज के वक्तव्य, 2019-20 के अनुसार मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ़) के अंतर्गत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 6.00 प्रतिशत से 25 आधार अंक में कम करके 5.75 प्रतिशत तक करने का निर्णय लिया है। 2. रेपो दर में हुए परिवर्तन के परिणामस्वरूप, सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ़) दर तत्काल प्रभाव से 6.00 प्रतिशत पर समायोजित हो जाएगी। 3. वर्तमान एमएसएफ़ योजना की अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। भवदीय (राधा श्याम रथ) |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null