भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी
भारत सरकार के खज़ाना बिलों की नीलामी
के लिए कैलेंडर
12 मई 2001
रिज़र्व बैंक ने खज़ाना बिल जारी करने के लिए निम्नलिखित कैलेंडर की घोषणा की है। यह कैलेंडर 31 मार्च 2002 तक वैध है।
खज़ाना बिलों का प्रकार | आवधिकता | अधिसूचित राशि (करोड़ रुपये में) | नीलामी का दिन | भुगतान का दिन |
91 दिवसीय | साप्ताहिक | 250 | हर बुधवार | बाद का शुक्रवार |
364 दिवसीय | पाक्षिक | 750 | रिपोर्टिंग शुक्रवार के पहले का बुधवार | बाद का शुक्रवार |
रिज़र्व बैंक, परिस्थिति के अनुसार बिना कोई कारण दिये राशि और समय में परिवर्तन का अधिकार रखता है। अतः यह कैलेंडर, परिस्थिति के अनुसार, जिसमें बीच में आनेवाली छुट्टियां भी शामिल हैं, बदलाव के अधीन है। इस तरह के परिवर्तन, यदि कोई हों तो नियमित प्रेस प्रकाशनियों के माध्यम से सूचित किये जायेंगे।
खज़ाना बिलों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा 31 मार्च 1998 को जारी सामान्य अधिसूचना सं.एफ 2(12)-डब्ल्यूएंडएम/97 में निर्धारित शर्तों के अधीन होगी।
अल्पना किल्लावाला
महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी : 2000-2001/1546
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null