भारत सरकार द्वारा नीलामी के माध्यम से दो - आरबीआई - Reserve Bank of India
भारत सरकार द्वारा नीलामी के माध्यम से दो
भारत सरकार द्वारा नीलामी के माध्यम सेदो
दिनांकित प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा
25 अप्रैल, 2001
भारत सरकार ने 4,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए "11.50 प्रतिशत सरकारी स्टॉक, 2011" की नीलामी द्वारा बिक्री ( पुनर्निर्गम) की घोषणा की है।
ये नीलामी मूल्याधारित होगी और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मुंबई में शुक्रवार, 27 अप्रैल, 2001 को आयोजित की जायेंगी। बोलियां, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, लोक ऋण कार्यालय, फोर्ट, मुंबई से प्राप्य निर्धारित फॉर्म में शुक्रवार, 2001 को बैकिंग समय के दौरान प्रस्तुत की जानी चाहिए। प्राप्त बोलियों के आधार पर, भारतीय रिज़र्व बैंक वह न्यूनतम मूल्य निर्धारित करेगा जिसपर बोलियां स्वीकार की जाएंगी।
भारत सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये (सांकेतिक) की अधिसूचित राशि के लिए 17 वर्षीय नये सरकारी स्टॉक की नीलामी द्वारा बिक्री की घोषणा की है।
ये नीलामी प्रतिफल आधारित होगी और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा मुंबई में शुक्रवार, 27 अप्रैल, 2001 को आयोजित की जायेंगी। बोलियां, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, लोक ऋण कार्यालय, फोर्ट, मुंबई से प्राप्य निर्धारित फॉर्म में शुक्रवार, 27 अप्रैल, 2001 को बैकिंग समय के दौरान प्रस्तुत की जानी चाहिए। प्राप्त बोलियों के आधार पर, भारतीय रिज़र्व बैंक वह न्यूनतम मूल्य निर्धारित करेगा जिसपर बोलियां स्वीकार की जाएंगी।
नीलामियों के परिणाम 27 अप्रैल, 2001 को घोषित किये जाएंगे और सफल बोलीकर्ताओं द्वारा भुगतान, 30 अप्रैल, 2001 को बैंकिंग समय के दौरान किया जायेगा। स्टॉक तुरंत वायदा सुविधा के लिए पात्र होंगे।
सरकारी प्रतिभूति बाज़ार के प्राथमिक व्यापारी नीलामी के अंतर्गत सरकारी प्रतिभूति की हामीदारी की बोलियां, 26 अप्रैल, 2001 को दोपहर 2.30 बजे तक प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक, आंतरिक ऋण प्रबंध कक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय, फोर्ट, मुंबई-400 001 को प्रस्तुत कर सकते हैं।
एस रामचंद्रण
सहायक महा प्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2000-2001/1467
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null