2022-23 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत - आरबीआई - Reserve Bank of India
2022-23 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत
27 जून 2023 2022-23 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत आज पहले, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जनवरी-मार्च 2023 के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, 2022-23 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत निम्नानुसार हैं: विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत: 2022-23 2022-23 के दौरान, विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में कमी आई है और इस परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाए गए हैं। बीओपी के आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) 2022-23 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में 9.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई, जबकि 2021-23 के दौरान उसमें 47.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी। 2022-23 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में सांकेतिक अर्थ में (मूल्यन प्रभावों सहित) 28.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 30.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)। 2021-22 के दौरान 17.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मूल्यन हानि की तुलना में 2022-23 के दौरान 19.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मूल्यन हानि, जो प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि को दर्शाती है, देखी गई। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/484 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null