अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत - आरबीआई - Reserve Bank of India
अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत
31 मार्च 2023 अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत आज पहले, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर अक्तूबर-दिसंबर 2022 के भुगतान संतुलन (बीओपी) के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के आधार पर, अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत निम्नानुसार हैं। विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में परिवर्तन के स्रोत: अप्रैल-दिसंबर 2022 अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान, विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में कमी आई है और इस परिवर्तन के स्रोत नीचे सारणी 1 में दर्शाए गए हैं। बीओपी के आधार पर (अर्थात् मूल्यन प्रभावों को छोड़कर) अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में 14.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई, जबकि अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान उसमें 63.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी। अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियों में सांकेतिक अर्थ में (मूल्यन प्रभावों सहित) 44.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी हुई है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 56.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई थी (सारणी 2)। अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान 6.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मूल्यन हानि की तुलना में अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान 29.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मूल्यन हानि, जो प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मूल्यवृद्धि को दर्शाती है, देखी गई। (योगेश दयाल) प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/1947 |
पृष्ठ अंतिम बार अपडेट किया गया: null