हारबिंजर 2021 - आरबीआई - Reserve Bank of India
हारबिंजर : वैश्विक हैकथॉन
परिचय
हैकथॉन एक ऐसा कार्यक्रम है जो समस्या विवरणों के माध्यम से निर्दिष्ट क्षेत्र में मौजूदा चुनौतियों के लिए नवोन्मेषी समाधानों के विकास हेतु लोगों और संस्थाओं को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया जाता है। हैकथॉन की सीमित अवधि के दौरान समस्या विवरणों पर प्रतिभागियों द्वारा काम किया जाता है, जिनमें हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर और कोडिंग समुदाय के व्यक्ति, दल, संस्थाएं शामिल हैं। तथापि प्रतिभागी इन्हीं तक सीमित नहीं हैं। हैकथॉन की कार्य-प्रणाली एक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम है जहां प्रतिभागी विचार प्रस्तुत करते हैं, समाधान तैयार करते हैं, आदिप्ररूप (प्रोटोटाइप) प्रदर्शित करते हैं। हैकथॉन के विजेता/ओं तक पहुंचने के लिए एक पैनल द्वारा समाधानों का मूल्यांकन किया जाता है। इस प्रकार प्राप्त समाधान मुख्य रूप से प्रौद्योगिकी संचालित नवोन्मेषी समाधान होते हैं जिन्हें मौजूदा प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने के लिए आयोजकों द्वारा उपयोग में लाया जा सकता है या बढ़ावा दिया जा सकता है।
Event archive (year-wise):
- 2025
- 2023
- 2021
मीडिया
Harbinger 2021 - RBI’s Hackathon
